इटावा औरैया, जनवरी 3 -- शनिवार को गांव में किडनी से पीड़ित आरक्षी वीरेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस जवानों ने दिवंगत आरक्षी को असलाह झुकाकर सलामी दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और अन्य पुलिस जवान उपस्थित रहे। मृतक की पत्नी सपना देवी, मां जगपतिया देवी, भाई गुरु प्रसाद, सुरिंदर सिंह सहित परिजन मौजूद थे। दुखी परिजनों को ब्लॉक प्रमुख बिनोद दोहरे ढांढस बंधाया। कौशाम्बी के थाना मंझनपुर के लोधना गांव के 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना में आरक्षी पद पर तैनात थे। वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। शुक्रवार को भोली गांव में तबीयत बिगड़ने पर वीरेंद्र को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...