इटावा औरैया, जनवरी 2 -- जिला पुरुष अस्पताल में एक महिला मरीज से ऑपरेशन के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग करने वाले वार्ड ब्वाय को सीएमएस ने निलंबित कर दिया है वही इस मामले में एक जांच कमेटी भी गठित की है। वार्ड ब्वाय का मरीज से ऑपरेशन के नाम पर रुपए के लेनदेन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला ने आप्रेशन के नाम रुपये मांगने की शिकायत प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से भी की थी। इसके बाद सीएमएस ने निलंबन की कार्रवाई की है। तीन दिनों पहले बकेवर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला मरीज के गुप्तांग में समस्या होने पर वह इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां पर सर्जन द्वारा आपरेशन कराने की सलाह दी गई थी, जिसके बाद डाक्टर के कक्ष में मौजूद स्टाफ द्वारा आपरेशन के लिए 15 हजार रुपये की मांग की इसके बाद मरीज के तीमारदार ने जब रुपये देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.