इटावा औरैया, जनवरी 5 -- एसआईआर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा। यह प्रकाशन जिले के 1437 पोलिंग बूथों पर किया जाएगा। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया है कि सभी बीएलओ अपने बूथ पर मतदाता सूची लेकर उपस्थित रहेंगे। मतदाता अपने अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम मेपिंग के कारण आलेख्य प्रकाशन में नहीं आता है ताे संबंधित बीएलओ के पास उसे निर्वाचन आयोग से निर्धारित विकल्पों में से किसी एक को उपलब्ध कराना होगा। मतदाता सूची की एक प्रति साफ्ट कापी में तथा एक प्रति हार्ड कापी में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.