इटावा औरैया, जनवरी 19 -- 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र भरथना पर 11 केवी फीडर संख्या-4 पर मरम्मत कार्य के चलते 20 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रस्तावित शटडाउन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान अपरिहार्य परिस्थितियों में 11 केवी फीडर संख्या-4 से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित हो सकती है। उपकेंद्र भरथना के जेई ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक कार्य निपटा लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.