इटावा औरैया, जनवरी 16 -- चौबिया थाना क्षेत्र के नगला बरी के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। बस में उस समय चार सवारियां मौजूद थीं, जिससे बस ओवरटेक लाइन में जाकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी स्लीपर बस ने क्षतिग्रस्त बस में पीछे से टक्कर मार दी। इस बस में करीब 40 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर चौबिया पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कृष्ण प्रसाद पुत्र राम प्रसाद निवासी चिता अवस्थी थाना तेजपुर, सुमीतपुर असम को मामूली चोटें आईं, जिसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यूपीडा की टीम ने क्षतिग्रस्त बसों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...