इटावा औरैया, फरवरी 2 -- इटावा। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका ने आईटीआई चौराहा के पास से अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अधिकांश दुकानदारों को हिदायत देकर उनका सामान जप्त कर लिया गया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने के लिए भी चेतावनी दी गई। नगर पालिका की ओर से यहां अवैध रूप से लगाए गए होर्डिग आदि को भी जप्त किया गया। इसके अलावा नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को खत्म करने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि मुख्य चौराहे और उसके आसपास यदि किसी ने नाला अथवा उसके आसपास सामान रखा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पालिका की जेसीबी मशीन से नाले के ऊपर रखे गए धोखे, टट्टर आदि को तोड़कर हटा दिया गया साथ ही अधिकांश सामान को जप्त कर लिया गया। अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.