इटावा औरैया, मई 24 -- आंधी में जान गंवाने वालों के परिजनों को शासन ने दैवीय आपदा के तहत चार चार लाख रुपए के चेक हादसे के 24 घंटे में प्रदान कराए। बसरेहर क्षेत्र में गांव आशानंदपुर में बीते बुधवार देर रात आंधी में उड़कर आए टिन शेड की चपेट में आने से मुरली मोहन यादव के सात साल के बेटे मासूम अभिनव की मौत हो गई थी, मुरली मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। हादसे के 24 घंटे में सदर विधायक सरिता भदौरिया सदर एसडीम विक्रम सिंह राघव व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार के घर आकर शोक जताते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख और घायल के तहत पांच हजार की चेक मृतक की दादी मुन्नी देवी को सौंपी। मृतक अभिनव की मां सीमा देवी अभी भी बेसुध है उन्हें यह लग रहा है कि उनका मासूम बेटा अभिनव अभी मेरे पास आएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.