इटावा औरैया, फरवरी 5 -- विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विकास खण्ड के सभागार में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यकत्रियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, ई-केवाईसी प्रक्रिया तथा कार्ड प्रिंट करने की विधि की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि पात्र परिवारों को योजना से जोड़कर उन्हें निशुल्क इलाज की सुविधा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर, सीडीपीओ मनोरमा पाण्डेय, ब्लाक कोआर्डिनेटर दीपक कुमार कार्यालय के कर्मचारी, रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...