इटावा औरैया, फरवरी 5 -- 50 शैय्या अस्पताल में पहले से ही डॉक्टरों का टोटा है नेत्र सर्जन ने भी पारिवारिक समस्याओं का हवाला देकर अपना स्तीफा अस्पताल प्रशासन को सौप दिया है। और अस्पताल आने से भी इंकार कर दिया है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 50 शैय्या अस्पताल में जहां आसपास क्षेत्र के हजारों लोगों को उपचार के लिए काफी मदद मिल रही है वहीं अस्पताल में चिकित्सकों की कमी इस क्षेत्र के मरीजों के लिए उपचार के लिए समस्या बनती जा रही है। मात्र दो इमरजेंसी मेडिकल चिकित्सकों के सहारे अस्पताल में 24 घण्टे की इमरजेंसी सेवा बमुश्किल चल पा रही है। क्योंकि मरीज को उपचार के लिए अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने पर उपचार के लिए जिला मुख्यालय दौड़ना पड़ता है या फिर बाहर जाकर उपचार कराना पड़ता है। अस्पताल में हर रोज तीन सौ से चार सौ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.