इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- लवेदी के ग्राम डबहा मूसेपुरा में मंगलवार को अवैध मिट्टी खनन करते हुए चार ट्रैक्टर और एक माउंटिड क्रेन को खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। ये वाहन एक ईंट भट्टे के लिए मिट्टी खोद रहे थे। खनन अधिकारी बृजबिहारी और यात्री व कर अधिकारी विवेक कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को मिट्टी से लदी ट्रॉलियों समेत पकड़कर थाने में खड़ा कराया। पकड़े गए चार ट्रैक्टरों में से दो का विभाग में अब तक रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। जबकि बाकी दो ट्रैक्टर कृषि प्रयोजन के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन उनका उपयोग अवैध कमर्शियल मिट्टी खनन में किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.