इटावा औरैया, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के कुनैया गांव में अवैध खनन की शिकायतों पर पुलिस और खनन विभाग ने सोमवार की रात करीब दो बजे संयुक्त छापेमारी कर कार्रवाई की है। कार्रवाई में दो ट्रैक्टर और एक लोडर को पकड़कर थाने में सीज कर दिया गया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि क्षेत्र से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते खनन विभाग के साथ टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कुनैया गांव से दो ट्रैक्टर और एक लोडर पकड़े गए, जिन्हें सीज कर विधिक कार्रवाई की गई है। खनन अधिकारी ब्रज बिहारी ने बताया कि पकड़े गए दो ट्रैक्टरों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, लोडर पर खनन स्थल की नाप-तौल के आधार पर जुर्माना निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.