इटावा औरैया, जनवरी 27 -- रौरा ग्राम पंचायत के मजरा नुनार में देर रात अवैध खनन की सूचना पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी तो की, लेकिन खनन में लिप्त माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ कर सीज कर दी। नुनार क्षेत्र में कई दिनों से रात के समय अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव के पास खनन कार्य तेजी से चल रहा है। इस पर सीओ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के अचानक पहुंचते ही खनन करा रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि, पुलिस ने वहां खड़े चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया, जिन्हें कोतवाली परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया गया। सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने बताया कि रात के समय अवैध खनन क...