इटावा औरैया, फरवरी 8 -- मितरौली गांव निवासी 60 वर्षीय सोनवीर सिंह किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी कस्बा चौराहे पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही नामजद आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया उनक बेटा वन विभाग में केटल गार्ड है और आरोपियों पर अवैध खनन व लकड़ी कटान के मामलों में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। इसी रंजिश में उनके ऊपर हमला किया गया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए...