इटावा औरैया, जनवरी 20 -- आगरा कानपुर नेशनल हाईवे के किनारे लोगों द्वारा खोले गए अवैध कटों को एनएचएआई ने बंद कराया। अनन्तराम टोल से लेकर मानिकपुर मोड़ तक खुले अवैध कटों को बड़े पत्थर रखवाकर बन्द कराया गया। कई ढाबों व पेट्रोल पंप व अन्य स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने सर्विस रोड और हाइवे के मुख्य रोड के बीच के डिवाइडर को तोड़कर वाहनों के आवागमन के लिए अवैध कट बना रखे थे। इन अवैध कटों के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।सोमवार को एनएचएआई की तरफ से बकेवर व इकदिल थाना क्षेत्र में हाइवे के इन अवैध कटों को बंद कराया। एनएचएआई की टीम ने मशीन के सहारे इन अवैध कटों पर बड़े बड़े पत्थरों को रखवाकर बन्द कराया। बिजौली के पास ढाबों के सामने व दो पेट्रोल पंप के समाने अवैध कटों पर पत्थर रखवाकर बन्द कराया। इसके अलाबा बिरारी के पास मनियांमऊ के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.