इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- पंचायत चुनाव से पहले अवैध असलहा फैक्टरी के भंडाफोड़ मामले में पुलिस से बचकर भागे तीसरे आरोपी को भी बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा और मजबूत हो गया है। सोमवार सुबह बकेवर पुलिस लुधियानी से निवाड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर ग्राम लडैयापुर के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लुधियानी की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा किया, जिस पर बदमाश ने दोबारा फायरिंग की। हालात को देखत...