इटावा औरैया, मार्च 28 -- इटावा में महापुरुषों की प्रतिमा लगवाई जाएगी । यहां अहिल्याबाई होल्कर और अवंती बाई लोधी की प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव है।सदर विधायक सरिता भदौरिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदन जांच संबंधी समिति के अंतर्गत विदेश व्यापार विभाग और पर्यटन विभाग सांस्कृतिक विभाग की बैठक में यह मांग रखी है सदर विधायक ने कहा है कि इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर क्षेत्र में स्थित लोहन्ना चौराहे पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की छतरी सहित प्रतिमा लगवाई जाए ।इसके साथ ही नगर के समीपवर्ती गांव चितभवन में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की छतरी सहित प्रतिमा लगाई जाए। उन्होंने इटावा बसरेहर मार्ग से ग्राम जुगरामऊ के मध्य लिंक रोड से ग्राम सिरसा के मध्य लिंक रोड का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव भी रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.