इटावा औरैया, जनवरी 1 -- शहर में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौराहों पर अलाव ना जलने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अलाव जल जाने से राहगीर और वाहन चालक कुछ समय के लिए आग के पास खड़े हो जाते हैं तो वे सर्दी से बच जाते हैं लेकिन इस समय अलाव नही जलने के कारण रात में लोगों को राहत नही मिल पा रही है। कुछ स्थानों पर जरुर लोग अपने संसाधनों से अलाव जला रहे हैं तो वहां लोग खड़े हो जाते हैं और उन्हे सर्दी से राहत भी मिल जाती है लेकिन अधिकांश स्थानों पर अलाव नही जले हैं। लोगों की मांग है कि कड़ाके की सर्दी के इस मौसम में अलाव जलवाए जाएं जिससे राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...