इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- तीन अलग-अलग स्थानों पर खेतों में आग लगने से करीब 18 से अधिक किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। भरथना-बिधूना रोड पर भैसाई गांव फायर स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे कंपाइन से काटे गए गेहूं के ठूठ में आग लगा दी। हवा का तेज रुख होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के ही जगदीश के खेत में बटाई कर रहे अखिलेश के लगभग नौ बीघा गेहूं के गट्ठों में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर पहुंचे समाजसेवी श्रीनिवेश यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं, खेतों में भूसे के अवशेष के ठूठों में आ लग गई। जिससे बचे हुए गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने गाड़ी में पानी खतम होने के बावजूद भी तीन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.