इटावा औरैया, दिसम्बर 4 -- डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन इटावा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अमित तिवारी को मीडिया प्रभारी बनाया है। कार्यकारिणी की बैठक में एक प्रस्ताव पारित करते हुए सर्वसम्मति से अमित तिवारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी ने कार्यालय में अमित तिवारी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने का पत्र सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...