इटावा औरैया, जुलाई 22 -- विकासखंड बसरेहर की ग्राम पंचायत दुगावली के ग्राम प्रधान शंभू दयाल की मृत्यु हो जाने के बाद अमित कुमार को ग्राम पंचायत के प्रधान का दायित्व सोपा गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया है की दुगावली के प्रधान शंभू दयाल की 8 जुलाई को हत्या हो गई थी। जिसके कारण यह पद रिक्त हो गया है। पंचायती राज एक्ट में दी गई व्यवस्था के अनुसार प्रधान पद के कर्तव्य और उनकी शक्तियों का निर्वहन करने के लिए अमित कुमार ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 3 को नामित किया गया है। अगले आदेशों तक वे ग्राम प्रधान के कर्तव्य और शक्तियों का निर्वहन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.