इटावा औरैया, मई 6 -- थाने में तैनात सिपाही की बाइक नेशनल हाईवे पर अन्ना गोवंश को बचाने में डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हुए सिपाही को सीएचसी से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रविवार रात नौ बजे सिपाही 30 वर्षीय कार्मेंद्र पुत्र धर्मपाल सिंह ड्यूटी के लिए बाइक से जसवंतनगर आ रहा था। हाईवे पर इटावा से आगरा जाने वाली सड़क पर जैसे ही मलाजनी गांव के पास एक ढाबा के सामने पहुंचा तभी अचानक से सड़क पर अन्ना गोवंश आ गए। सिपाही गोवंशों को बचाने के चक्कर में बाइक सहित डिवाइडर से जा टकराया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.