इटावा औरैया, जनवरी 2 -- ग्राम सभा जोनई में पंचायत भवन निर्माण, हैंडपंप रिबोर कार्य समय से पूरे न कराए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित विकास कार्य अब तक पूर्ण नहीं कराए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सभा जोनई में पंचायत भवन निर्माण, हैंडपंप और रिबोर से संबंधित कार्य अधूरे पाए गए। जांच में लापरवाही सामने आने पर ग्राम प्रधान कंचन यादव पंचायत सचिव सुमित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.