इटावा औरैया, फरवरी 13 -- बार एसोसियेशन तहसील भरथना के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम काव्या सी. सौंपा। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक के बाद अध्यक्ष हरिशचन्द्र पाण्डेय और महामंत्री राकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कचहरी परिसरों में लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाओं और हाल में रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता की चैंबर में घुसकर हत्या की घटना से रोष है। ज्ञापन में अधिवक्ताओं और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने, तहसील स्तर पर नियमित पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अधिवक्ताओं के विरोध और हड़ताल के अधिकार को प्रभावित करने वाली धारा 35 ए को वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन देने के दौरान राज कुमार तिवारी, राजीव श्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.