इटावा औरैया, फरवरी 8 -- आगरा कानपुर नेशनल हाइवे भरथना ओबरब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरो ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए 50 शैय्या अस्पताल बकेवर भिजवाया। चौबिया थाना क्षेत्र के बीना निवासी सूरज पाल सिंह का पुत्र रोहित कुमार रविवार को घर से बाइक पर सवार होकर औरैया जा रहा था जैसे ही वह बकेवर थाना। इटावा की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया राहगीरो ने हाइवे पर पड़ा युवक को देख एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए 50शैय्या अस्पताल बकेवर भिजवाया जहाँ स्थानीय चिकित्सक ने चेकप करने के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार का इलाज किया गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने घायल रोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।...