इटावा औरैया, फरवरी 19 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जमुना बाग के पास गुरुवार सुबह एक कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। आगरा की ओर से आ रही कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही कार का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। ड्राइवर मोहम्मद अब्बास ने बताया कि वे आगरा से अपने रिश्तेदार के दफीना में शामिल होकर कानपुर लौट रहे थे। हादसे में 40 वर्षीय शाहिदा परवीन पत्नी मोहम्मद अब्बास निवासी रेल बाजार कानपुर नगर व 35 वर्षीय समरीन फातिमा पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.