इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- इटावा महोत्सव में 2 जनवरी को होने वाले अखिल भारतीय कुल हिंद मुशायरा के संबंध में संयोजक बैठक आयोजित की गयीं। पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद के आवास पर पूर्व शहर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी की अध्यक्षता में हुयीं बैठक में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। संयोजक एवं आयोजक फुरकान अहमद एवं नफीसुल हसन अंसारी ने बताया कि इस बार इटावा महोत्सव में ऐतिहासिक अखिल भारतीय कुल हिंद मुशायरा का आयोजन होगा। देश के प्रख्यात शायर मुशायरे की शोभा बढ़ाएंगे। अखिल भारतीय कुल हिंद मुशायरा नुमाइश पंडाल में 2 जनवरी को रात 8 बजे से होगा। बैठक में नदीम अहमद एडवोकेट, आरिफ अंसारी हाजी गुड्डू मंसूरी, एडवोकेट इम्तियाज अहमद अंसारी, ताहिर अंसारी एडवोकेट , यासीन अंसारी, खालिद मुन्ना, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, उपाध्यक्ष...