इटावा औरैया, फरवरी 21 -- चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का माध्यम है और कविता जनमानस की आवाज होती है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कवियों ने क्रमशः श्रृंगार, करुण, ओज और हास्य व्यंग्य की रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। योगिता चौहान ने कोमल भावों की अभिव्यक्ति की तो शबीना अदोव ने सामाजिक संवेदना और परोपकार का संदेश दिया। रौनक इटवी ने संघर्ष और संकल्प की बात कही, वहीं कुमार मनोज ने किसानों और आमजन की पीड़ा को स्वर दिया। प्रदीप त्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.