इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- इटावा महोत्सव में 36वां श्री रामचरितमानस सम्मेलन 24 व 25 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बार मुख्य वक्ता मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह दो दिनों तक श्री रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन करेंगे। श्री राजेंद्र दास महाराज वृंदावन के प्रसिद्ध संतों में शामिल है कार्यक्रम संरक्षक रिटायर्ड आईएएस डॉ विश्वपति त्रिवेदी व संयोजक संजीव कुमार अग्रवाल सीए ने बताया कि उद्घाटन समारोह 24 दिसंबर को दोपहर 3 बजे नुमाइश पंडाल में होगा जबकि समापन समारोह 25 दिसंबर को पंडाल में आयोजित किया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से मानस सम्मेलन में शामिल होकर पुण्य के भागी बने की अपील की है। अपील करने वालों में डॉ. कुश चतुर्वेदी, सुनीता श्यामा दीक्षित, ओम नारायण शुक्ला, आशुतोष त...