इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- इटावा महोत्सव पंडाल में देर रात एक शाम सूफी-कबीर के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सूफी गायक ममता जोशी ने अपनी जादुई आवाज में संत कबीर के दोहे की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने भला हुआ मोरी गगरी फूटी, सांसों की माला पे सिमरू में, जय राधे-जय राधे जय श्री कृष्णा बोलो श्री राधे, नाम मेरी राधे रानी का जिसने गाया है बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, आज ब्रज में होरी मोरे रसिया, होली खेले रघुवीरा अवध में, मीरा जहर का प्याला पी गई रे, राम नाम की डोर पकड़ भव पार उतर गई रे, नचना में नचना आज कि सारे बोलो जय भोलेनाथ जैसे एक से बढ़कर एक भजन व गजल सुना...