मथुरा, जनवरी 5 -- मथुरा। कोटा राजस्थान के इटावा में सम्पन्न इटावा प्रीमियर लीग-9 के फाइनल मुकाबले में मथुरा की अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप जीती है। अचीवर्स ने यहां मध्य प्रदेश के ग्वालियर की टीम को 10 विकेट से पराजित कर खिताब पाया है। फाइनल मैच का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टॉस उछालकर किया। टॉस जीतकर अचीवर्स क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। ग्वालियर टीम 20 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अचीवर्स के प्रियांशु चौधरी ने 3, कैलाश सोलंकी एवं प्रांजल सिंह ने 2-2 विकेट लेकर जोरदार गेंदबाजी की। जबाब में अचीवर्स क्रिकेट अकादमी ने मात्र 10 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य पार कर जीत हासिल कर ली। इसमें पार्थ चौधरी ने 33 बॉल में शानदार शतक बनाया, जबकि प्रद्युम्न चौहान ने नाबाद 44 रन बनाए। विज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.