इटावा औरैया, फरवरी 10 -- 10 सालों से सैफई विश्वविद्यालय में पैथोलॉजी ओर ब्लड बैंक में लगनशीलता के साथ काम कर रहीं पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पिंकी पांडे का सोमवार की शाम को निधन हो गया। वह 47 साल की थीं। सैफई में पिंकी पांडे ने पैथोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति पाई थी,उनके पति प्रोफेसर आलोक कुमार दीक्षित वर्तमान में सैफई विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक और फार्माकोलॉजी विभाग में विभागाध्यक्ष हैं जो कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले हैं। कुछ महीनों से प्रोफेसर पिंकी पांडे गाल ब्लैडर में स्टोन की समस्या से जूझने के बाद पैंकरेटाइटिस्ट से ग्रस्त हो गयी थी जिसका इलाज मेदांता हॉस्पिटल से चल रहा था,लेकिन सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रोफेसर पिंकी पांडे का जन्म झारखंड राज्य में हुआ था। सीएमएस एसपी सिंह, डा.नरेश ...