इटावा औरैया, फरवरी 5 -- जिले के पारपट्टी क्षेत्र के रहने बाले होनहार युवक शेखर भदौरिया को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में टाइगर फिल्म अवार्ड से नवाजा गया है। भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्य गृह में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2019 की मिस इंडिया क्वीन रही एलेक्स के द्वारा शेखर को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। मुंबई जाकर फिल्म अवॉर्ड लेने वाले हुए जिले के पहले कलाकार हैं उनकी यह उपलब्धि पर गांव से लेकर शुभचिंतकों ने हर्ष जताया है। पारपट्टी क्षेत्र के गॉव अबारी के रहने बाले विनोद भदौरिया के पुत्र शेखर भदौरिया ने इटावा महोत्सव के नुमाइश पंडाल में आयोजित होने वाले टैलेंट शो में पहली बारअपनी डांस की प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। डांस का बचपन से शौक था स्कूल कॉलेज के अलाबा जिला व प्रदेश स्तर पर भी प्रतियोगिताएं भी जीती है। डांस कोरियोग्राफ...