इटावा औरैया, जनवरी 9 -- कैस्त के रहने वाले एक युवक ने गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते जयपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव जब शुक्रवार शाम उसके पैतृक गांव कैस्त पहुंचा तो कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जबर सिंह पाल का 33 वर्षीय बेटा दीपक जयपुर के बहरोड़ क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी पत्नी रेखा भी उसी कंपनी में कार्यरत है। गुरुवार की शाम दीपक घर पर अकेला था। उसकी पत्नी और दोनों बच्चे आरोही और दक्ष बाजार गए हुए थे। इसी दौरान लगभग शाम चार बजे दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पड़ोसियों को होने पर उन्होंने उसकी पत्नी को सूचना दी। इसके बाद बहरोड़ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.