इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान 2025 घोषित किया गया। जिले से महाराम सिंह मृदुल की कृति माटी का तो धर्म एक है का चयन किया गया। अनुराग सेवा संस्थान लालसोट दौसा राजस्थान की प्रेस सचिव अनिल नीमला ने बताया कि 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाना है । स्मृति सम्मान के रूप में डॉ पदम सिंह पदम की कृति कवित्रियों का इतिहास भी चयनित हुयीं है। यह सम्मान 20 दिसंबर को लालसोट दौसा राजस्थान में प्रदान किया जाएगा। दोनों चयनित साहित्यकारों ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...