इटावा औरैया, फरवरी 5 -- 33/11 केवी उपकेंद्र भरथना पर 6 फरवरी को फीडर नंबर दो के क्षतिग्रस्त तारों को बदले जाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। जेई नीरज कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...