कानपुर, अक्टूबर 12 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता अक्टूबर माह के पहले ही पखवाड़े में रात का तापमान 16 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 05.5 डिग्री कम है। इटावा (05.6 डिग्री) के बाद कानपुर में रात का पारा सबसे कम रहा। इसने रात में ठंडक का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने से रात का पारा काफी कम रहा। फिलहाल यह ट्रेंड बना रहेगा। उत्तर प्रदेश से पूरी तरह दक्षिण पश्चिमी मानसून की वापसी के बाद बादलों की आवाजाही रुक गई है। इससे दिन-रात आसमान साफ बना हुआ है। हवा की रफ्तार शुक्रवार के मुकाबले कम रही। इन सभी का असर यह रहा कि दिन का तापमान 31.7 डिग्री रहा जो सामान्य से मात्र 0.6 डिग्री कम है। हवा की रफ्तार अधिक होने से यह पारा भी कम हो सकता था। न्यूनतम तापमान मात्र 16 डिग्री रहा। इतना तापमान उत्तर पश्चिमी हवा के कारण ही गिरा। यह सामान्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.