इटावा औरैया, मई 3 -- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वियतनाम में बैशाख दिवस के रूप में मनाई जाने बुद्ध जयंती में जनता कॉलेज के प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र कुमार का आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी प्रोफेसर ने देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ 19 वर्षों से लगातार तथागत बुद्ध जयंती बुद्ध पूर्णिमा को बैशाख दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाता है। इस बार वैशाख दिवस पर यह कार्यक्रम 06 मई से वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में होगा। इसमें आयोजित कॉन्फ्रेंस में सौ से अधिक देश सम्मिलित होंगे। इसमें महत्वपूर्ण यह है कि इसमें भारत से तथागत बुद्ध के अस्थि अवशेष संयुक्त राष्ट्र संघ की मांग पर वियतनाम दर्शनार्थ पहुंचाए गए हैं। यह बुद्ध अवशेष वियतनाम में हॉन् ताम मठ, पर्वत ताई मिन्ह प्रांत, बुद्ध संघ मुख्यालय हनोई तथा विश्व की सबसे बड़े बौद्ध केंद्र ताम चूक में दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.