इटावा औरैया, दिसम्बर 11 -- जनता डिग्री कॉलेज के दो प्रोफेसरों को फैजाबाद में अंर्तराष्ट्रीय साइंस कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद में 13 वीं अंतर्राष्ट्रीय साइंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। साइंस कॉन्फ्रेंस में जनता कॉलेज बकेवर के जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ललित गुप्ता व भौतिकी के विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश दुबे ने अपने- अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया था। कॉन्फेंस में प्रो ललित गुप्ता को जंतु विज्ञान में इंटरनेशनल यंग साइंटिस्ट बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड तथा डॉ प्रकाश दुबे को भौतिक विज्ञान में बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड प्रदान किया गया। जंतु विज्ञान विषय में 18 पोस्टर तथा भौतिक विज्ञान में 22 पोस्टर विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रोफेसर्स एवं रिसर्च स्कॉलर्स ने प्रस्तुत किये।...