इटावा औरैया, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार यादव को हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मधुमेह सम्मेलन में फेलोशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। मधुमेह के क्षेत्र में शोध, तकनीकी नवाचार और गांवों में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. यादव ने प्रशस्ति पत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह को सौंपा। विश्वविद्यालय परिसर में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल रहा। डॉ. यादव ने मधुमेह रोगियों के लिए निरंतर रक्त शर्करा निगरानी करने वाला उपकरण विकसित कर उसका पेटेंट कराया है। यह उपकरण मरीजों के शरीर में शर्करा स्तर पर लगातार नजर रखता है और संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान में मदद करता है। विशेषज्ञ...