इटावा औरैया, फरवरी 20 -- इटावा, संवाददाता। ज्ञानस्थली एकेडमी, कटरा शमशेर खां के प्रधानाचार्य डा. प्रमोद कुमार को दिल्ली में अमृत कुभ सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड फाउण्डेशन की ओर से शिक्षाविदों, शिक्षकों की लिखी गई उनकी श्रेष्ठ रचना के लिए प्रदान किया जाता है। ज्ञान स्थली के प्रधानाचार्य डा. प्रमोद कुमार को उनके लिखे नाटक कुदरत का विद्रोह के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। यह नाटक पर्यावरण पर आधारित है। उन्हे यह सम्मान 22 फरबरी को सीडी देशमुख आडीटोरियम दिल्ली में दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...