फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम को मिला शव इटावा निवासी मोहम्मद ईशान का है। सोमवार को मोर्चरी पहुंचे उसके बड़े भाई ने शव की शिनाख्त कर ली। नगला बरी चौराहा पर सड़क किनारे एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। वह काले रंग का पेंट एवं सफेद बनियान पहने हुआ था। सोमवार दोपहर 12 बजे जिला इटावा के थाना कोतवाली के मुफ्तीटोला निवासी इंतयाज अपने परिजनों के साथ मोर्चरी पहुंचा। उसने अपने छोटे भाई मोहम्मद पुत्र नफीस अहमद के रूप में शव की शिनाख्त की। इंतयाज ने बताया कि उसके छोटे भाई की रामगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी गेट में ससुराल है। उसकी पत्नी चांदनी बच्चों के साथ मायके आई थी। शनिवार को छोटा भाई अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए आया था। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.