लखनऊ, दिसम्बर 15 -- पछुआ ने यूपी के ज्यादातर जिलों में कहर बरपाया। पूर्व से लेकर पश्चिम तक 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। इटावा में न्यूनतम तापमान सबसे कम, 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अलीगढ़ में अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है, जिससे सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का इटावा शहर आज सबसे ठंडा रहा, जहां पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 6.6degडिग्री से 12.8degडिग्री के बीच रहा। इटावा में न्यूनतम तापमान 6.6degडिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6degडिग्री कम है। कानपुर शहर में भी पारा काफी नीचे रहा, यहां न्यूनतम तापमान 7.2deg डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.3deg...