बक्सर, जून 13 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित परिसर में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षा जदयू प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा व संचालन भाजपा इटाढ़ी नगर अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद केशरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि इस कार्यालय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही योजना को मूर्त रुप देने और जनता की समस्या को सुनने और उसका निदान करने के लिए 20सूत्री का गठन किया गया है। अब कार्यालय मिलने से सभी सदस्य विकास कार्यों पर विचार-विमर्श कर सकेंगे। प्रखंड की जनता भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को रख सकेंगी। कार्यक्रम के पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.