मुंगेर, जनवरी 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड के इटहरी पंचायत में रविवार को प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने किया। उन्होंने इटहरी के करीब दो दर्जन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी। मुनीलाल मंडल ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सूबे में करीब एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इसकी शुरूआत जदयू के जिलाध्यक्ष सह जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने शुरू की थी। अब प्रखंड के सभी पंचायतों में एक- एक हजार नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है। मौके पर प्रखंड युवा अध्यक्ष अमरजीत कुमार, रामानंद मंडल, कौशल किशोर शर्मा, उदय मंडल सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.