सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में दो मार्च को प्रस्तावित होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन बांसी रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के बगल मैदान में विचार परिवार की ओर से किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और समन्वय को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और यादगार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश शामिल होंगे। वहीं प्...