गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के इटवा पुल के पास गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर शुक्रवार दोपहर एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में साइकिल सवार 12 वर्षीय अनुराग पंडित और ऑटो चालक रामविलास घायल हो गए। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।जानकारी के अनुसार अनुराग पंडित पशुरामपुर स्थित अपने मामा के घर से साइकिल पर सवार होकर छाप गांव स्थित अपने घर लौट रहा था। वहीं महैचा गांव के निवासी ऑटो चालक रामविलास अपनी बहन के घर कुचायकोट जाने के लिए निकले थे। इटवा पुल के समीप अचानक साइकिल सवार सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा के निर्देश पर एसआई अमीर ठाकुर और रवि प्रकाश सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.