नई दिल्ली, फरवरी 9 -- स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में सोमवार को इटली को 73 रन से रौंदकर पहली जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड की टीम के लिए ये जीत काफी खास है क्योंकि पिछले साल यूरोप क्वालीफायर में इटली ने उन्हें हराकर मुख्य टूर्नामेंट से बाहर किया था। अब कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड ने उस हार का बदला चुकता कर दिया और इटली को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड की टीम बांग्लादेश के स्थान पर टूर्नामेंट में खेलने उतरी है क्योंकि आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को सुरक्षा चिंताओं के कारण टीम को भारत भेजने से इनकार करने के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया था। स्कॉटलैंड के 208 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम ऑफ स्पिनर लीस्क (17 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने बेन ...