चतरा, फरवरी 3 -- टंडवा निज प्रतिनिधि इटखोरी महोत्सव मे स्थानीय कलाकारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य कलाकार अग्रीमा देब ने उपायुक्त चतरा को आवेदन देकर इटखोरी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने की इच्छा जाहिर की है। अग्रीमा टंडवा प्रखंड के तेलयाडी निवासी बलराम साव और जिप सदस्य देवन्ती देवी की पुत्री है। इस संबंध में उसने चतरा डीसी को आवेदन देकर कला प्रस्तुत करने के लिए वक्त देने की मांग की है। अग्रीमा ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के प्रस्तुति से चतरा के कलाकारों का उत्साह बढ़ेगा। फोटो20- टंडवा की बेटी अग्रिमा देब *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.