चतरा, नवम्बर 11 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर चतरा डीसी के निर्देश पर इटखोरी प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार भवन में बीडीओ सोमनाथ बंकिरा की अध्यक्षता में 11 नवंबर को मनरेगा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर मनरेगा बीपीओ अजय कुमार सिन्हा ने मनरेगा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत सुबह प्रभातफेरी, 10 बजे से ग्राम सभा व 12 बजे से रोजगार दिवस व शपथ कार्यक्रम सभी पंचायतों में प्रखंड स्तर पर किया गया। 12 नवंबर को ग्रामीण आवास योजना से संबंधित कार्यक्रम किया जायेगा। जबकि 13 को जल छाजन से संबंधित व 14 को जेएसएलपीएस का कार्य सभी पंचायत व प्रखंड स्तर पर किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.