चतरा, जनवरी 5 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के इटखोरी पंचायत स्थित देवी मंडप गांव के संजीत कुमार, पिता स्वर्गीय राधेश्वर चंद्रवंशी ने जीएसएससी सीजीएल में सफलता हासिल किया है। उसने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद पर सफलता हासिल किया है। इसके सफलता से उसके परिजन के साथ साथ ग्रामीण काफी खुश है। ग्रामीणों ने बताया कि संजीत काफी मेहनती युवक है। अपने मेहनत के बल पर उसने यह सफलता प्राप्त की है। वहीं संजीत ने सफलता का श्रेय अपनी मां (सावित्री देवी) तथा अपने भाई (पिंटू चंद्रवंशी)को दिया। ग्रमीणों द्वारा बताया जा रहा है कि संजीत का शुरूआती का जीवन बहुत गरीबी एवं संघर्ष का रहा है। संजीत ने बताया कि वह जब छोटा था उसी समय उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके वजह से उसकी पढ़ाई में रुकावट आयी पर उसका दृढ़ संकल्प के कारण एवं मां एवं भाई ने काफी संघर्ष से उसे प...